अंक ज्योतिष / Numerology Prediction 9 August 2020
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है।
अंक-1, नाम अक्षर –A I J Q Y
आपकी सामाजिक गतिविधियों बढ़ेगी। बच्चों की शिक्षा पर खर्च होगा। आय और व्यय का समन्वय रहेगा। व्यापारिक तौर पर कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। कला के प्रति रूझान बढ़ेगा। किसी भी प्रकार के झगड़े को समाप्त करने के लिये समय अनुकूल है।
शुभ अंक – 2, शुभ रंग – पीला
अंक–2, नाम अक्षर–B K R
किसी लम्बी यात्रा पर जा सकते है। कार्यों की प्रशंसा होगी। प्रापर्टी से सम्बन्धित समस्या परेशान कर सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान दें। एकाग्रचित होकर कार्य करें तरक्की मिलेगी। असमंजस की स्थिति में दिन व्यतीत होगा।
शुभ अंक -6, शुभ रंग – ब्लू।
अंक - 3, नाम अक्षर –C G L S
आज के दिन मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। व्यापार में अनुकूलता रहेगी। धन सम्बन्धी मामलों में शानदार सफलता मिलेगी। विपरीत लिंग के सावधान रहें। छोटी मोटी दुर्घटना होने की सम्भावना है। बिना बात की बात पर किसी से उलझ सकते हैं।
शुभ अंक- 5, शुभ रंग- पीला।
अंक –4, नाम अक्षर –D M T
आज सहकर्मियों का व्यवहार चिंता और तनाव का कारण बन सकता है। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। वाहन धीरे चलायें दुर्घटना होने का खतरा खतरा है। मिला जुला दिन व्यतीत होगा।
शुभ अंक-3 शुभ रंग – मेजन्टा।
अंक- 5, नाम अक्षर –E H N X
आज समय की चाल विपरीत रहेगी। घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कुछ ऐसे कार्य करने पड़ जायेंगे। जो आपको पसन्द नहीं होगा। जीवनसाथी आपके कार्यों में हाथ बटायेगा ।
शुभ अंक –8, शुभ रंग – सिल्वर
अंक-6, नाम अक्षर-U V W
सरकारी कार्यों एवं कोर्ट कचेहरी में विजय प्राप्त हो सकती है। घर में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की तबियत खराब हो सकती है। मेहमानों का आवागमन रहेगा। संतान के प्रति खर्चे बढ़ेंगे। अगर सूझ’-बूझ से काम लेंगे, तो अतिरिक्त धन कमा सकते हैं।
शुभ अंक – 32, शुभ रंग– लाईट ब्लू।
अंक - 7, नाम अक्षर –O Z
विवाह के इच्छुक व्यक्तियों के लिये विवाह का योग बन रहा है। दिन की शुरूआत सुखपूर्ण होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संगीत प्रेमियों के लिये उत्तम दिन है। कोई खुशखबरी मिल सकती है।
शुभ अंक – 5, शुभ रंग– ब्लू
अंक – 8, नाम अक्षर- F P
आज मन खुश रहेगा। नये प्रेम सम्बन्ध बन सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। बहुत ही सोच विचार कर कार्य करें, वरना अपनी गलतियों से नुकसान हो सकता है।
शुभ अंक -24, शुभ रंग –गोल्डन
अंक – 9
जोखिम भरे कार्यों से बचें। चोट लगने की आशंका है। धन सम्पत्ति और प्रेम सम्बन्धों के मामलों में ज्यादा आजादी लेने की आवश्यकता नहीं है। नौकरीपेशा लोगों को अड़चने आ सकती है। अपने बच्चों से खुशी मिलेगी। शादीशुदा लोगों का दिन अच्छा व्यतीत होगा। निवेश करने के लिये शुभ समय है।
शुभ अंक -2, शुभ रंग –लेमन।